सरकार ने मिडिल स्कूल परीक्षा को लेकर लिया अजीब फैसला , होगी ऑफलाइन परीक्षा,टाईमटेबल किया जारी

By सुयश भट्ट | Aug 12, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में मिडिल स्कूलों के छात्रों को लेकर सरकार का एक अजीब फैसला सामने आया है। सरकार ने  प्रदेश के सभी मिडिल स्कूल बंद होने के बावजूद भी ऑफलाइन परीक्षा करवाने का फैसला लिया गया है।

आपको बता दें कि मिडिल स्कूल के कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षा कराने का बोर्ड ने फैसला लिया है। परीक्षा 17 अगस्त से शुरु होगी। ऐसे में बच्चों को स्कूलों में आकर ऑफलाइन परीक्षा देना होगा।  कोरोना महामारी के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में नियमित कक्षाएं बंद हैं।

वहीं इसके तहत कक्षा 5वीं की 17 अगस्त को सुबह 8 बजे से 10.30 बजे तक अंग्रेजी सामान्य, 20 अगस्त को पर्यावरण अध्ययन, 21 अगस्त को हिन्दी विशिष्ट तथा 24 अगस्त को गणित विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:शिव और कैलाश में दिखी जय-वीरू की झलक, दोनों ने साथ में गाया 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे...' 

इसी कड़ी में कक्षा 8वीं की 17 अगस्त को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक संस्कृत, 18 अगस्त को विज्ञान, 20 अगस्त को सामाजिक विज्ञान, 21 अगस्त को अंग्रेजी सामान्य, 23 अगस्त को गणित तथा 24 अगस्त को हिन्दी विशिष्ट विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath ने BJP कार्यकर्ताओं को चेताया, जाति के नाम पर बांटने वालों से रहें सतर्क

Jio Platforms IPO को निवेशकों से मिली 7.5 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बोलियां

World Bank Report: भारत में अत्यधिक गरीबी दर घटकर 2.6 प्रतिशत पर पहुंची

Delhi Pollution: 1 नवंबर से गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक, निर्माण कार्यों पर भी कड़े प्रतिबंध