सावधान! प्लैटिनम की आड़ में 'सोने के काले खेल' पर सरकार का सर्जिकल स्ट्राइक, आयात के नियम बदले

By रेनू तिवारी | Feb 06, 2026

अगर आप प्लैटिनम आभूषणों के आयात या व्यापार से जुड़े हैं, तो सरकार की यह नई चेतावनी आपके लिए बेहद जरूरी है। देश के खजाने को चूना लगाने और सोने की तस्करी के लिए प्लैटिनम का 'कवच' इस्तेमाल करने वालों पर केंद्र सरकार ने बड़ा प्रहार किया है। अब तक 'मुक्त' श्रेणी में रहने वाले प्लैटिनम उत्पादों के आयात पर बृहस्पतिवार को तत्काल प्रभाव से पाबंदी लगा दी गई है। यह कदम उस "खतरनाक मिलावट" को रोकने के लिए उठाया गया है, जहाँ प्लैटिनम के बर्तनों और गहनों के भीतर सोना छिपाकर अवैध रूप से देश में लाया जा रहा था। सरकार की इस सख्ती का सीधा संदेश है-धातुओं के नाम पर धांधली अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Amit Shah का Masterstroke! Delhi से शुरू हुई 'Bharat Taxi', 3 साल में Kashmir तक विस्तार का प्लान

आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 में कीमती धातुओं या कीमती धातु से मढ़ी वस्तुओं का आयात बढ़कर 97.5 लाख डॉलर हो गया, जो 2023-24 की तुलना में लगभग दोगुना है। हालांकि, अधिसूचना में यह स्पष्ट किया गया है कि भारतीय मूल की वस्तुएं अगर प्रदर्शनियों, निर्यात संवर्धन दौरों, अस्वीकृत या लौटाई गई खेप, अथवा मरम्मत के लिए भेजी गई हों तो उनके दोबारा आयात की अनुमति दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Britain की सियासत में भूचाल, Jeffrey Epstein केस में PM Keir Starmer की कुर्सी पर खतरा

 

सरकार ने पिछले वर्ष 99 प्रतिशत से कम शुद्धता वाली प्लैटिनम मिश्रधातु के आयात पर भी प्रतिबंध लगाया था, ताकि सोने और प्लैटिनम पर लागू शुल्क में अंतर का दुरुपयोग कर किए जा रहे अवैध आयात को रोका जा सके।

प्रमुख खबरें

Vaibhav sooryavanshi को उकसाया गया! भारतीय कोच बोले- वो शांत स्वभाव का लड़का है

RTI से खुलासा: Jewar की आहट से हिंडन एयरपोर्ट हुआ वीरान, 16 Routes पर लगा ताला

नाविक बिना डर के...ट्रंप को सामनेबिठाकर G7 के मंच से PM मोदी ने भारतीयों की मौत पर दिया दुनिया को क्लीयर मैसेज

PM SHRI विवाद पर Kerala CM का बड़ा बयान: पाठ्यक्रम तय करने का अधिकार सिर्फ राज्य का