बाढ़ राहत के प्रति सरकार उदासीन, तत्काल ध्यान देने की ज़रूरत: मायावती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2019

नयी दिल्ली। बसपा प्रमुख मायावती ने उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से उत्पन्न हुई बाढ़ की स्थिति के लिए राज्य सरकार की उदासीनता को जिम्मेदार ठहराते हुए बाढ़ प्रभावित लोगों की राहत के लिए तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। मायावती ने मंगलवार को ट्वीट किया, “भारी बारिश से उत्तर प्रदेश के, खासकर पूर्वांचल के जिलों में लगभग 100 लोगों की मौत और लाखों परिवारों का जीवन बाढ़ एवं जलभराव की समस्या से काफी बेहाल एवं अति-संकटग्रस्त है, जिससे निजात दिलाने और राहत पहुंचाने के मामले में सरकारी उदासीनता की शिकायत आम है। सरकार तत्काल ध्यान दे तो बेहतर होगा।”

इसे भी पढ़ें: विजयन से मिले राहुल गांधी, बाढ़ राहत एवं पुनर्वास पर की चर्चा

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘व्यापक जनहित और जनकल्याण में क्या यह उचित नहीं होगा कि गांधी जयन्ती को धूमधाम से मनाने के बजाए सादगी एवं संजीदगी से मनाया जाए।’’ उन्होंने मांग की कि गांधी जयन्ती के विभिन्न कार्यक्रमों के लिए इस्तेमाल होने वाले सरकारी एवं गैर-सरकारी धन को बचाकर उसे लाखों अति-जरूरतमन्द बाढ़ पीड़ितों की राहत पर खर्च किया जाए।

प्रमुख खबरें

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन