सरकार ने मणिपुर में राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय के लिए अब तक 87 करोड़ रुपये से अधिक जारी किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 09, 2022

नयी दिल्ली| खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि सरकार ने मणिपुर में राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय के विकास के लिए अब तक 87 करोड़ 65 लाख रुपये जारी किए हैं। ठाकुर ने एक सवाल के जवाब में सदन में यह जानकारी दी।

ठाकुर ने साथ ही कहा कि एसटीसी (भारतीय खेल प्राधिकरण ट्रेनिंग केंद्र) के 90 विस्तार केंद्र भारतीय खेल प्राधिकरण के अंतर्गत काम कर रहे हैं जिसमें 60 खेलो इंडिया केंद्र और 10 नियमित स्कूल शामिल हैं।

ठाकुर ने पीआईबी की विज्ञप्ति में कहा, ‘‘अधिकांश विस्तार केंद्र देश भर के स्कूलों में काम कर रहे हैं। राज्य स्तर खेलो इंडिया केंद्र के तहत अक्टूबर 2019 से रिहायशी सुविधा वाले चार केंद्रीय विद्यालय काम कर रहे हैं।’’

उन्होंने बताया, ‘‘इस योजना के तहत रहने, खाने, शिक्षा, ट्रेनिंग, प्रतियोगिता अनुभव, चिकित्सा सुविधा के लिए प्रत्येक खिलाड़ी को प्रतिवर्ष कोष से भारत सरकार डेढ़ लाख रुपये देती है।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी