साइबर अपराध से निपटने के लिये प्रतिबद्ध मोदी सरकार: गृह मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 22, 2021

नयी दिल्ली| केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि 99 प्रतिशत पुलिस थानों में सभी प्राथमिकी केंद्र सरकार के ऑनलाइन पोर्टल सीसीटीएनएस पर दर्ज की जाती हैं और देश के सभी 16,347 पुलिस थाने इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पिछले सात वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने साइबर अपराध से निपटने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा, पिछले सात वर्षों में देश में साइबर अपराधों से निपटने के लिए पुलिस चौकी स्तर तक बुनियादी ढांचा तैयार करने का काम पूरा किया गया है। शाह ने कहा कि साइबर अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस कर्मियों और वकीलों को प्रशिक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, अपराध एवं अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क तथा सिस्टम (सीसीटीएनएस) को देश के सभी 16,347 पुलिस स्टेशनों में लागू किया गया है। नए स्थापित पुलिस स्टेशनों सहित 99 प्रतिशत थानों में सीसीटीएनएसपर सभीप्राथमिकी दर्ज की जा रही हैं।

प्रमुख खबरें

Gorakhpur में पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, आरोपी संतोष मिश्रा गिरफ्तार

दिशा सालियान मामले में Sanjay Raut का आरोप, ठाकरे परिवार को फंसाने के लिए दूसरों का इस्तेमाल

DUSU Election में ABVP ने NSUI को 3-0 से हराया, छात्र सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता देने का वादा

Chess Olympiad: D Gukesh और Arjun Erigaisi की जीत से भारत ने Spain को 3-1 से हराया