सरकार समाज के हर वर्ग को स्कूली शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध: प्रधानमंत्री मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 07, 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार ने स्कूली शिक्षा को ज्यादा से ज्यादा सुलभ बनाने के लिए एक और बड़ा फैसला लेते हुए 85 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने को मंजूरी दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप समाज के हर वर्ग को स्कूली शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक अन्य पोस्ट में कहा, “राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप स्कूली शिक्षा समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इसी कड़ी में हमारी सरकार ने देशभर में 28 नए नवोदय विद्यालयों को मंजूरी दी है। इससे आवासीय और गुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा का बड़े दायरे में विस्तार होगा।”

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार देश भर में संपर्कता में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। मोदी ने कहा, “इसी दिशा में हमारी सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण के तहत रिठाला-कुंडली कॉरिडोर को स्वीकृति दी है। इससे दिल्ली-हरियाणा के बीच आना-जाना और आसान होगा।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu CM C Joseph Vijay ने स्वास्थ्य बीमा कवरेज 25 लाख रुपये किया

Hong Min Gi Controversy: इन्फ्लुएंसर ने होंग मिंगी पर लगाए मारपीट जैसे कई गंभीर आरोप, एजेंसी ने नकारा

Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत, 4 तस्कर हिरासत में

Karnataka के कावेरी अभयारण्य में कई Anti Poaching Camp विस्फोट से उड़ाए गए