सरकार आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है : गृह मंत्री अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2023

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार देश से आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। शाह ने यह भी कहा कि देश द्वारा अपनाई गई आतंकवाद के प्रति बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की नीति के पीछे प्रधानमंत्री मोदी का दृष्टिकोण है।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मोदी सरकार हमारे देश से आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।

आज नयी दिल्ली में एनआईए द्वारा आयोजित ‘तीसरे आतंकवाद विरोधी सम्मेलन’ का उद्घाटन करूंगा और हमारे देश द्वारा अपनाई गई आतंकवाद के प्रति बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की नीति के पीछे मोदी जी के दृष्टिकोण को स्पष्ट करूंगा।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे

Odisha Vigilance ने सहायक अधिशासी अभियंता Anupama Sahu को 63 लाख की संपत्ति मिलने पर पकड़ा