सरकार अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को खुशहाल बनाने के लिए निरन्तर कार्य कर रही है: योगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 28, 2019

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार बिना भेदभाव सभी के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को खुशहाल बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरन्तर कार्य कर रही है।

इसे भी पढ़ें: देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी दिवाली, कम सुनाई दी पटाखों की गूंज

मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छी सोच के साथ यदि अच्छा काम किया जाये तो उसका परिणाम भी अच्छा होता है। अयोध्या में शनिवार को ‘दीपोत्सव’ का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। हम सभी को दीपावली का पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर, अन्याय से न्याय की ओर और बुराई से अच्छाई की ओर ले जाने का संदेश देता है। यह पर्व हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया जाता है। पर्व और त्योहार सामूहिकता के प्रतीक हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश की वनटांगिया समुदाय की 38 बस्तियों को राजस्व ग्राम का दर्जा देकर उन्हें शासकीय सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं। योगी ने कहा कि राज्य सरकार बिना भेद-भाव सभी के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को खुशहाल बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार निरन्तर कार्य कर रही है।  उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ ही ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के माध्यम से बेटा-बेटी में भेदभाव समाप्त करने की दिशा में अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसी कड़ी में अभी 25 अक्टूबर को ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ की शुरुआत की गयी है। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत निर्मित आवासों का फीता काटकर संबंधित का गृह प्रवेश भी कराया। 

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Bangladesh PM से मिलने के तुरंत बाद Delhi आकर PM Modi से मिले Dinesh Trivedi, पलट गया पूरा खेल

Delhi Weather: राजधानी में न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री दर्ज, हल्की बारिश के आसार

Rupee कमजोर होकर US Dollar के खिलाफ 95.42 पर पहुंचा, कच्चे तेल में तेजी बनी वजह

Praggnanandhaa ने Sinquefield Cup में सिंदारोव को हराया, हासिल की पहली जीत