'सरकार सो रही है'... संजय राउत ने राजौरी आतंकी हमले पर केंद्र की आलोचना की, इसे 'पुलवामा की पुनरावृत्ति' बताया

By रेनू तिवारी | Dec 22, 2023

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बृहस्पतिवार को हथियारों से लैस आतंकवादियों द्वारा सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर किए गए हमले में पांच सैनिक शहीद हो गए और दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शहीद हुए दो सैनिकों के शव क्षत-विक्षत थे। गुरुवार को हुए आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के पुंछ के वन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान के बीच, राजनीतिक दलों ने केंद्र की आलोचना की। हमले के बारे में बोलने वाले पहले नेताओं में शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत शामिल थे। राउत ने समाचार एजेंसी के हवाले से कहा कि “कल पुंछ में हुआ आतंकवादी हमला पुलवामा हमले की पुनरावृत्ति है। सरकार सो रही है. क्या आप (भाजपा) फिर से हमारे जवानों के बलिदान पर राजनीति करना चाहते हैं? क्या आप 2024 में पुलवामा मुद्दे पर फिर से वोट मांगना चाहते हैं? अगर हम पुंछ घटना के बारे में सवाल पूछते हैं, तो वे हमें दिल्ली या देश से बाहर निकाल देंगे।

इसे भी पढ़ें: Rajouri-Poonch Attack | दो महीने से रेकी, खराब सड़क का उठाया फायदा, कश्मीर के लोकल लोगों ने की आतंकियों की मदद, ऐसे रची गयी रजौरी-पुंछ हमले की साजिश

 पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) की शाखा पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट (पीएएफएफ) ने घात लगाकर किए गए इस हमले की जिम्मेदारी ली है। जम्मू में रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में ‘‘पुख्ता खुफिया जानकारी’’ के आधार पर पुंछ जिले के ढेरा की गली इलाके में बुधवार रात एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया।  अधिकारियों ने बताया कि सैन्यकर्मियों को एक घेराबंदी और तलाशी अभियान स्थल पर ले जा रहे वाहनों पर सुरनकोट थाना के अंतर्गत आने वाले ढेरा की गली और बुफलियाज के बीच धत्यार मोड़ पर अपराह्न करीब पौने चार बजे हमला किया गया। जम्मू-कश्मीर के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों - गुलाम नबी आजाद और महबूबा मुफ्ती ने हमले की कड़ी निंदा की है। 

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc के सांसद रात 8 बजे राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेंगे; शाम 5 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होंगे इकट्ठा

Satcom लाइसेंस विवाद पर बोले Jyotiraditya Scindia, भारत में किसी की Monopoly नहीं चलेगी

Delhi में Cockroach Janta Party के प्रदर्शन पर रोक, Noida Airport का नाम बदलने को मंजूरी

Asian Games गोल्ड मेडलिस्ट ऋतु नेगी का नाम 1 करोड़ के Cash Award से हटा, गहराया विवाद