By Prabhasakshi News Desk | Jul 22, 2024
नयी दिल्ली । नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने पीएम-सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के तहत डिस्कॉम को 4,950 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन देने के दिशानिर्देश जारी किए हैं। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि डिस्कॉम को प्रोत्साहन देने के मानदंडों में बेसलाइन स्तर के अलावा अतिरिक्त ग्रिड की स्थापना - जुड़ी हुई रूफटॉप सौर क्षमता शामिल है। उन्होंने कहा, ‘‘पीएम सूर्यघर के तहत डिस्कॉम को 4,950 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन दिया जाएगा।