झारखंड सरकार 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को निशुल्क टीका लगायेगी: मुख्यमंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2021

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि राज्य सरकार 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण रोधी टीका निशुल्क लगायेगी।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 26,169 नए मामले, 306 मरीजों की मौत

सोरेन ने ट्वीट करके यह जानकारी दी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘झारखंड राज्य में 18 वर्ष से अधिक उम्र के राज्यवासियों को कोरोना वैक्सीन राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क लगाई जायेगी।’’ सोरेन ने अपने संदेश में आगे कहा, ‘‘इस विकट संक्रमण में लोगों की मदद के लिए सरकार दिन-रात काम कर रही है। मुझे विश्वास है सभी के सहयोग से हम कोरोना को फिर मात देंगे।’’ उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से राज्य में कोरोना हारेगा और झारखंड जीतेगा।

प्रमुख खबरें

Yemen के Taiz में बाजार पर हुए हवाई हमलों में 20 लोगों की मौत, 15 घायल

Dhanteras पर सोने-चांदी की रिकॉर्ड बिक्री, 60000 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान

CBI ने Future Retail के खिलाफ 904 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी का केस दर्ज किया

Bihar में Chhath Puja को लेकर विशेष अभियान, Patna Metro और स्टेशनों पर बजेंगे लोकगीत