सरकार ने उपभोक्ता संरक्षण के लिए एआई आधारित हेल्पलाइन, ई-कॉमर्स सुरक्षा उपाय शुरू किए

By Prabhasakshi News Desk | Dec 25, 2024

नयी दिल्ली । खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी ने उपभोक्ता संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की शुरुआत की। इनमें कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित ‘हेल्पलाइन’ और भ्रामक विपणन व्यवहार का पता लगाने के माध्यम शामिल हैं। साथ ही प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों ने ऑनलाइन खरीदारी की सुरक्षा बढ़ाने का संकल्प लिया। रिलायंस रिटेल, टाटा संस और जोमैटो सहित प्रमुख मंचों ने सुरक्षा की प्रतिज्ञा ली। सरकार ने एआई आधारित राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन, ई-मैप पोर्टल और ‘जागो ग्राहक जागो’ मोबाइल एप्लिकेशन जैसे नए उपभोक्ता संरक्षण उपाय शुरू किए।

ई-कॉमर्स की बढ़ती चिंताओं के बारे में जोशी ने कहा, ‘‘डिजिटल क्रांति अविश्वसनीय अवसर देती है, लेकिन भारत सरकार का मानना ​​है कि हमारे उपभोक्ताओं के लिए आत्मविश्वास महसूस करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।’’ उन्होंने कहा कि उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) छिपे विज्ञापन को विनियमित करने के लिए नए दिशानिर्देश तैयार कर रहा है और मौजूदा नियमों का पालन न करने के लिए 13 कंपनियों को नोटिस जारी किया है। इस कार्यक्रम में उपभोक्ता मामलों के राज्यमंत्री बी एल वर्मा, भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के चेयरमैन अनिल कुमार लाहोटी और उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे मौजूद थीं।

प्रमुख खबरें

TMC Symbol Freeze: सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को बताया काला दिन, जानें क्या है नया नाम और चुनाव चिह्न

Gurugram के मॉल में 18 स्पा पर Police Raid, 30 महिलाओं समेत 50 लोग हिरासत में लिए गए

Prabhasakshi NewsRoom: Tejas में देरी पर Rajnath Singh ने दिया अल्टीमेटम! वायुसेना प्रमुख भी पहले जता चुके हैं नाराजगी

Vastu Shastra: रात में कपड़े धोने से बढ़ता है Vastu Dosh, सुबह का समय माना गया सबसे शुभ