सरकार के पास सिर्फ 25 हजार टन प्याज का बफर स्टॉक बाकी, नवंबर के पहले सप्ताह हो जाएगा समाप्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 24, 2020

नयी दिल्ली। सरकार के पास प्याज का महज 25 हजार टन का सुरक्षित भंडार (बफर स्टॉक) बचा हुआ है। यह स्टॉक नवंबर के पहले सप्ताह तक समाप्त हो जायेगा। नाफेड के प्रबंध निदेशक संजीव कुमार चड्ढा ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। देश में प्याज की खुदरा कीमतें 75 रुपये किलो के पार जा चुकी हैं। ऐसे में इसकी उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा कीमतों को नियंत्रित करने के लिये नाफेड सुरक्षित भंडार से प्याज बाजार में उतार रहा है। नाफेड सरकार की ओर से संकट के समय यह स्टॉक इस्तेमाल के लिये जारी करने को तैयार रहता है। नाफेड ने इस साल के लिये करीब एक लाख टन प्याज की खरीद की थी। चड्ढा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अभी तक बफर स्टॉक से 43 हजार टन प्याज बाजार में उतारा जा चुका है।

प्रमुख खबरें

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर

China की Geely और Renault का 3000 करोड़ी दांव, भारत में बनेंगे Next-Gen Hybrid इंजन

अब Vaibhav Sooryavanshi के छोटे भाई Aashirwad का तूफान, ठोके लगातार दो Century

Online Fraud पर RBI का बड़ा फैसला, बैंक ग्राहकों को मिलेगा ₹25,000 तक का Compensation, जानें नए नियम।