यूएई के नागरिकों को भारत सरकार ने दी वीजा-ऑन-अराइवल की सुविधा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 18, 2019

नयी दिल्ली। भारत ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के नागरिकों को सीधे भारत आने पर वीजा देने की सुविधा शुरू की है, जिसका मकसद दोनों देशों के बीच नागरिकों के संपर्क को बढ़ाना और कारोबारी रिश्तों को मजबूत करना है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि यूएई के नागरिकों के लिए आने पर वीजा (वीजा ऑन अराइवल) की सुविधा शनिवार से प्रभावी हो गई है। ये वीजा कारोबार, पर्यटन, सम्मेलन और चिकित्सकीय उद्देश्य के लिए 60 दिन के लिए दिया जाएगा।

इस सुविधा का मकसद दोनों देशों के बीच लोगों के संपर्क को बढ़ाना और आपसी रिश्तों को मजबूत करना है। ये सुविधा दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर मिलेगी। ये सुविधा यूएई के सिर्फ उन नागरिकों को मिलेगी, जिन्हें पहले भारत का ई-वीजा या सामान्य कागजी वीजा मिल चुका है।

प्रमुख खबरें

Health Tips: Digital Age में ब्रेन स्ट्रोक का नया लक्षण Dystextia, मोबाइल पर गलत मैसेज भेजना हो सकता है Stroke का संकेत

Meta Copyright Management Tool: दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्सेस पॉलिसी पर मांगा जवाब, सिस्टम में दिखीं खामियां

Parliament में विपक्ष का हंगामा चर्चा से भागने की साजिश, Nitin Nabin बोले- जनता जानती है कौन दोषी

UP Rojgar Mela: प्रतापगढ़ में युवाओं के लिए बड़ा अवसर, 13 अगस्त को Job Fair में ₹31000 तक मिलेगी Salary