कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए कर्नाटक सरकार ने दो सौ करोड़ रुपए मंजूर किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 18, 2020

बेंगलुरु।  कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए राज्य मंत्रिमंडल ने दो सौ करोड़ की राशि को मंजूरी दी है। कोविड-19 के प्रभाव पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई मंत्रिमंडल की एक विशेष बैठक के बाद येदियुरप्पा ने विधानसभा में घोषणा की कि राज्य में 14 मार्च से एक सप्ताह के लिए लागू किए गए प्रतिबंधों को 31 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया गया है। मंत्रिमंडल ने एक कार्यबल बनाने का भी निर्णय लिया जिसमें चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुधाकर के, उप मुख्यमंत्री अश्वथ नारायण सी एन, गृह मंत्री बसवराज बोम्मई और स्वास्थ्य मंत्री श्रीरामुलु शामिल होंगे।

श्रीरामुलु कार्यबल के अध्यक्ष होंगे और राज्य के मुख्य सचिव टी एम विजय भास्कर कार्यबल के सदस्य के रूप में काम करेंगे। अधिकारियों ने कहा कि कार्यबल की रोजाना बैठक होगी, विषाणु के फैलने और उसके रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों की रिपोर्ट की समीक्षा की जाएगी। येदियुरप्पा ने कहा, “कोरोना वायरस के प्रसार के रोकथाम के लिए तात्कालिक खर्च के लिए लगभग दो सौ करोड़ मंजूर किए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा