जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार से खुलेंगे सरकारी कार्यालय, हटाया जा सकता है कर्फ्यू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 16, 2019

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर सरकार का सचिवालय और अन्य कार्यालय शुक्रवार से काम करना आरंभ कर देंगे जबकि आमजन पर लगे प्रतिबंधों में ढील नमाज के बाद की स्थिति पर निर्भर करेगी। राजभवन के एक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने राज्य में बृहस्पतिवार शाम सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद सरकारी सचिवालय एवं अन्य कार्यालयों में सामान्य कामकाज बहाल किए जाने का निर्देश दिया। प्रवक्ता ने बताया कि सरकार जुम्मे की नमाज के दौरान हालात पर नजर रखेगी और इसी के आधार पर आम लोगों के लिए भी प्रतिबंधों में ढील देने पर विचार किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Arunachal Pradesh के Namsai में बाल तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 51 लोग सुरक्षित बचाए गए

केरल में Priyanka Gandhi और रमेश चेन्निथला के काफिले को BJYM कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे

Amit Shah ने Sabarmati से दिखाई देश की पहली LNG Train को हरी झंडी

Emraan Hashmi की सुपरहिट फिल्म Awarapan 2 आई OTT पर, इस दिन होगी स्ट्रीम