'सरकारी अधिकारी Robot नहीं होते', CM Yogi के लिए Shankaracharya विवाद में अफसर ने छोड़ी नौकरी

By अंकित सिंह | Jan 27, 2026

शंकराचार्य विवाद के बीच, अयोध्या में जीएसटी के उप आयुक्त प्रशांत कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार के समर्थन में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बयानों के विरोध में यह कदम उठाया है। अपने इस फैसले के बारे में बताते हुए सिंह ने कहा कि सरकारी अधिकारी रोबोट नहीं होते और जिस सरकार से उन्हें वेतन मिलता है, उस पर हमले होने पर वे चुप नहीं रह सकते। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद मुख्यमंत्री पर निराधार आरोप लगा रहे हैं और ऐसी स्थिति में चुप रहना उन्हें मंजूर नहीं है।

वहीं, बरेली के नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने सरकारी नीतियों विशेषकर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े मामले पर नाराजगी जताते हुए सोमवार को सेवा से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने बताया कि प्रांतीय प्रशासनिक सेवा (पीसीएस) के 2019 बैच के अधिकारी अग्निहोत्री ने राज्यपाल और बरेली के जिलाधिकारी अविनाश सिंह को ईमेल के माध्यम से अपना इस्तीफा भेजा। 

इसे भी पढ़ें: UP दिवस पर CM Yogi का बड़ा बयान, 'बीमारू' से देश का Growth Engine बना उत्तर प्रदेश

सूत्रों ने बताया कि अग्निहोत्री ने इस्तीफे का कारण सरकारी नीतियों, विशेषकर यूजीसी के नए नियमों से गहरी असहमति को बताया है। कानपुर नगर के निवासी अग्निहोत्री पहले उन्नाव, बलरामपुर और लखनऊ समेत कई जिलों में एसडीएम के रूप में कार्य कर चुके हैं और प्रशासनिक हलकों में अपने स्पष्ट विचारों व सख्त कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अग्निहोत्री ने कहा कि बीते दो सप्ताह में दो बड़े निंदनीय मामले सामने आए हैं, जिन्होंने उन्हें झकझोर कर रख दिया है। 

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath ने Lucknow में Taj Palace होटल का उद्घाटन कर उत्तर प्रदेश को बताया पर्यटन केंद्र

Congress MP Imran Masood और SP विधायक आशु मलिक में बहस हुई, दिशा बैठक का वीडियो वायरल

FSSAI ने United Spirits का बारामती संयंत्र वाला बिक्री आदेश वापस लिया

Bhupendra Patel ने अमेरिका में गुजरात की नयी Tourism Policy में निवेश की अपील की