हेलो की जगह अब वंदे मातरम बोलेंगे सरकारी अधिकारी, इस राज्य ने जारी किया बड़ा आदेश

By अंकित सिंह | Oct 02, 2022

महाराष्ट्र के शिंदे फडणवीस सरकार ने बड़ा आदेश जारी किया है। नए आदेश के मुताबिक अब सरकारी अधिकारी हेलो की जगह वंदे मातरम बोल कर अभिवादन करेंगे। यानि कि जब भी आप महाराष्ट्र सरकार के अधिकारियों को फोन करेंगे तो वह हेलो की जगह आपको वंदेमातरम कहते सुनाई देंगे। इसके लिए सरकारी आदेश भी जारी कर दिया गया है। इससे पहले महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने सरकारी अधिकारियों को फोन कॉल पर हेलो की जगह वंदे मातरम बोलने का आदेश दिया था। कुल मिलाकर देखें तो जब से महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार बनी है तब से लगातार कई बड़े निर्णय लिए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल : भाजपा अगले साल से दुर्गा पूजा का आयोजन नहीं करेगी

हालांकि, महाराष्ट्र सरकार के इस आदेश पर राजनीति भी शुरू हो गई है। एआईएमआईएम के नेता वारिस पठान ने इस को लेकर सवाल उठाए हैं और कहा है कि यह सब सिर्फ बेरोजगारी, महंगाई से ध्यान भटकाने के लिए नाटक किया जा रहा है। उन्होंने सवाल पूछा कि मान लो किसी ने वंदेमातरम नहीं बोला तो क्या करेंगे, उस पर केस करेंगे, या फांसी दे देंगे यह भाजपा सरकार को बताना पड़ेगा। समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने कहा कि वंदे मातरम पर सरकार के फैसले का वह विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे हिंदू मुस्लिमों के बीच दरार पैदा होगा। आजमी ने दावा किया कि बाला साहब ठाकरे ने हमेशा जय महाराष्ट्र बोला था और आज उनके विचारों पर चलने का दावा करने वाले एकनाथ शिंदे यह सब भूल गए हैं। आजमी ने दावा किया कि एक सच्चा मुसलमान कभी भी वंदेमातरम नहीं बोलेगा। 

प्रमुख खबरें

Sambhal Police ने Barawafat जुलूस से पहले निकाला फ्लैग मार्च, ड्रोन से निगरानी

Katarniaghat में बह रहे 5 Elephants को वन और सिंचाई विभाग ने बचाया

Saman Bird Sanctuary के पास विकसित होंगी पर्यटन सुविधाएं, UP Cabinet ने दी मंजूरी

Dumka में रसोइये की मौत पर BJP MLA देवेंद्र कुंवर समेत नौ पर FIR दर्ज