सरकार ने पाकिस्तानी सिख महिला के जबरन धर्मांतरण का मामला उठाया, कार्रवाई की मांग की: जयशंकर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2022

नयी दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (एनसीएम) को सूचित किया है कि उसने एक सिख महिला के जबरन धर्मांतरण का मुद्दा पाकिस्तान के समक्ष उठाया और उम्मीद जताई कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एनसीएम ने एक बयान में कहा कि उसने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा इलाके में एक सिख लड़की के अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन के संबंध में मीडिया की खबरों का संज्ञान लिया था।

इसे भी पढ़ें: अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने पर प्रश्नचिन्ह लगा, सोनिया गांधी को रिपोर्ट सौंपेंगे पर्यवेक्षक

बयान में कहा गया है कि विदेश मंत्री जयशंकर ने 17 सितंबर को एक पत्र में एनसीएम प्रमुख को सूचित किया कि सरकार ने इस घटना का संज्ञान लिया और जैसे ही घटना की जानकारी मिली, उसने राजनयिक माध्यम से पाकिस्तान सरकार के समक्ष इसे उठाया और इस तरह की चौंकाने वाली और निंदनीय घटना पर गंभीर चिंता जताई।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर