सरकार ने THDC, NEEPCO की रणनीतिक बिक्री से 11,500 करोड़ रुपये जुटाए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2020

नयी दिल्ली। सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की दो बिजली कंपनियों टीएचडीसी और नीपको में अपनी हिस्सेदारी के रणनीतिक विनिवेश के जरिये 11,500 करोड़ रुपये जुटाये हैं। यह रणनीतिक बिक्री एनटीपीसी को की गई है। निवेश एवं सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम)ने एक ट्वीट में इसकी जानकारी दी।

दीपम सचिव ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘दीपम ने दो और रणनीतिक विनिवेश सौदों को पूरा कर लिया है। सरकार ने एनटीपीसी को टीएचडीसी की 74.49 प्रतिशत हिस्सेदारी 7,500 करोड़ रुपये में और नीपको की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी 4,000 करोड़ रुपये में बेची है।’’ इन दोनों बिक्री से सरकार ने चालू वित्त वर्ष में अब तक विनिवेश से 46,500 करोड़ रुपये जुटा लिये हैं। सरकार ने इस वित्त वर्ष में विनिवेश से 65 हजार करोड़ रुपये जुटाने का संशोधित लक्ष्य रखा है।

प्रमुख खबरें

क्यों तुर्किए से खाने वाले डब्बे में छिप कर भागना पड़ा, ट्रंप ने खुद कर दिया दुनिया का सबसे विस्फोटक खुलासा

लीबिया तक घुस गई ईरान की आग, तेल में कैसे हुए धामके पर धमाके?

Delhi H1N1 Surge: राजधानी में स्वाइन फ्लू के 1,349 मामले, Delhi Hospitals ने कसी कमर

Oracle में फिर मंदी की आहट: 21,000 की छंटनी के बाद एक और Layoffs की तैयारी में Tech Giant