किसानों से बातचीत के लिए भारत सरकार तैयार, कृषि मंत्री बोले- वे अपनी आपत्ति को खुले मन से बताएं

By अंकित सिंह | Jun 25, 2021

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर किसान आंदोलन जारी है। इन सबके बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बड़ा बयान दिया है। नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि किसान यूनियन के नेताओं से भारत सरकार 10-11 बार बात कर चुकी है। 50 घंटे से अधिक चर्चा चली है। हमने उनकी परेशानियों के समझने का प्रयत्न किया है। आज भी भारत सरकार पूरा मन रखती है कि जिस प्रावधान पर उन्हें आपत्ति है वे खुले मन से बताएं। तोमर ने आगे कहा कि हम विचार और निराकरण करने के लिए तैयार हैं। जब भी किसानों की ओर से प्रस्ताव आएगा तो निश्चित रूप से हम बातचीत के लिए स्वागत करेंगे। जम्मू कश्मीर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सर्वदलीय बैठक की गई थी। इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि धारा 370 समाप्ति के बाद जम्मू-कश्मीर में पूरी तरह शांति है।  पंचायती राज मंत्रालय, केंद्र सरकार ने वहां पंचायतों के विकास के लिए एक बड़ी राशि दी है। प्रधानमंत्री की कल की बैठक बहुत सराहनीय रही है। सभी लोगों ने बैठक को आशा भरी नजरों से लिया है। 

प्रमुख खबरें

Delhi के Hyderabad House में Jaishankar-Rubio की बैठक में बनी Global रणनीति

Gurindervir Singh ने 100 मीटर दौड़ में बनाया नया नेशनल रिकॉर्ड, Federation Cup में जीता गोल्ड मेडल

America और Iran के बीच डील करीब-करीब पक्की, Donald Trump जल्द कर सकते हैं बड़ा ऐलान

Bihar Board Compartmental Result 2026: 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट का रिजल्ट जारी, Direct Link से तुरंत देखें परिणाम