लॉकडाउन 2.0 के लिए सरकार ने जारी किया गाइडलाइंस, जानें इसकी प्रमुख बातें

By अभिनय आकाश | Apr 15, 2020

कोरोना वायरस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 दिन में चौथी बार देश को संबोधित किया और लॉकडाउन की मियाद को 19 दिनों के लिए और बढ़ा दिया। जैसा कि पीएम मोदी ने कहा था कि लॉकडाउन 2.0 के लिए जरूरी दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी अगले दिन यानी 15 अप्रैल को जारी की जाएगी। गृह मंत्रालय की ओर से गाइडलाइन जारी कर दी गई। आइए जानते हैं इसकी प्रमुख बातें। 

  • सभी सामाजिक, राजनीतिक, खेल, धार्मिक समारोह, धार्मिक स्थल, प्रार्थना स्थल तीन मई तक जनता के लिए बंद रहेंगे
  •  सभी तरह की धार्मिक गतिविधियाों पर भी रोक लगा गई है।
  • किसानों की फसल के लिए और मनरेगा के मजदूरों के लिए रियायतों का एलान भी किया गया है। 20 अप्रैल से जिन गतिविधियों को मंजूरी दी जाएगी उनमें कृषि, बागवानी, खेती, कृषि उत्पादों की खरीद, ‘मंडियां’ शामिल होंगी।
  • हॉस्पिटल, नर्सिंग होम, क्लीनिक, डिस्पेंसिरी, केमिस्ट शॉप, मेडिकल लैब, सेंटर खुले रहेंगे। पैथ लैब, दवाई से जुड़ी कंपनी खुली रहेंगी। बैंक, एटीएम आदि भी खुले रहेंगे। पोस्ट ऑफिस, एलपीजी, पेट्रोल-डीजल सप्लाइ जारी रहेगी। 

प्रमुख खबरें

Pakistan: Imran Khan की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च अब 4 अक्टूबर को होगा

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका