सरकार का लक्ष्य, हर जिले में हो मेडिकल कॉलेज: अशोक गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2019

बाड़मेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार राज्य के हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलना चाहती है ताकि आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ आमजन को मिल सके। मुख्यमंत्री यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोलने की दिशा में गंभीरता से काम कर रही है और फिलहाल जैसलमेर, सिरोही, करौली और नागौर जैसे विकासशील जिलों में मेडिकल कॉलेज जल्द खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा प्रयास है कि आमजन को सुदूर गांव-ढाणियों तक चिकित्सा सुविधाएं सुलभ हों।’’

प्रमुख खबरें

Badrinath में संगीत कार्यक्रम पर Murli Manohar Joshi ने जताई आपत्ति, रोक लगाने की मांग

UNGA में Shehbaz Sharif ने अलापा कश्मीर राग, Donald Trump के हस्तक्षेप का किया दावा

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय