सरकार ने त्यागी के उत्तराधिकारी की तलाश शुरू की, सेबी प्रमुख पद के लिए आवेदन मांगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2021

नयी दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन पद के लिए आवेदन मांगे हैं। सेबी के मौजूदा प्रमुख अजय त्यागी का पांच साल का कार्यकाल अगले साल फरवरी में पूरा हो रहा है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1984 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के अधिकारी त्यागी को एक मार्च, 2017 को तीन साल के लिए सेबी का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। बाद में उन्हें छह माह का सेवा विस्तार दिया गया। अगस्त, 2020 में त्यागी का कार्यकाल 18 महीने और बढ़ा दिया गया।

इसे भी पढ़ें: आईओसी का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ मामूली बढ़कर 6,360 करोड़ रुपये पर

वह डी आर मेहता के बाद सेबी के प्रमुख पद पर सबसे लंबे समय तक रहे थे। जहां तक त्यागी का सवाल है, तो सरकार ने उनकी नियुक्ति के बारे में दो बार अधिसूचना जारी की थी। इस पद के लिए उम्मीदवारों का नाम कैबिनेट सचिव की अगुवाई वाली वित्तीय क्षेत्र नियामक नियुक्ति खोज समिति (एफएसआरएएससी) द्वारा छांटा जाएगा। इन उम्मीदवारों का साक्षात्कार आर्थिक मामलों के सचिव की अगुवाई वाली समिति करेगी। समिति में तीन बाहरी सदस्य होंगे।

प्रमुख खबरें

Noida के Banquet Hall में लिफ्ट गिरने के मामले में संचालक समेत तीन पर केस दर्ज

Bhiwandi building collapse: भिवंडी में इमारत ढहने से 1 की मौत, 8 लोगों के फंसे होने की आशंका

Pakistan के Quetta में कोयला खदान में विस्फोट, 32 खनिकों की मौत और 10 फंसे

Faridabad murder: अनंगपुर में मिला पेंटर का शव, प्रेमिका के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज