जनता के पैसे से बनी संपत्तियों को कौड़ियों के दाम बेच रही है मोदी सरकार: राजीव शुक्‍ला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 03, 2021

जयपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्‍ला ने केंद्र सरकार की राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन (एनएमपी) योजना की आलोचना करते हुए शुक्रवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार जनता के पैसे से बनी संपत्तियों को कौड़ियों के दाम बेच रही है। शुक्ला ने यहां हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा कि बीते 70 साल में तमाम केंद्र सरकारों ने जनता के पैसे से जो संपत्तियां बनाई थीं उन्हें ‘यह भाजपा सरकार... मोदी सरकार किस तरह से कौड़ियों के दाम बेच रही है जबकि इन्हें बेचने का कोई अधिकार नहीं है।’

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के एक मंत्री ने अनोखे अंदाज में किया दुकान का उद्धाटन, कैंची नहीं चली तो दांत से काटा रिबन

उन्होंने कहा, ‘ ऐसे तमाम संस्थान व सार्वजनिक उपक्रम हैं जिनका काम सिर्फ सरकारें ही कर सकती हैं क्योंकि अगर वे निजी हाथों में चली गईं तो जनता का गहरा नुकसान हो जाएगा। ’ इससे पहले जयपुर पहुंचने पर कांग्रेस के नेताओं ने शुक्ला का स्वागत किया।

प्रमुख खबरें

विवादित कथावाचकों से दूर रहें आयोजक, Akhilesh Yadav ने जताई सामाजिक वैमनस्य की आशंका

धनतेरसः धन की पूजा नहीं, धन के शुद्ध संस्कारों का पर्व

UP के किसान अब ईंधन और Hydrogen भी बनाएंगे, Jaunpur में बोले Nitin Gadkari

प्रदूषण पर राजनीति का धुआं और जनता की घुटती सांसें