सरकार ने वैश्विक हस्तियों के प्रोफाइल में सेंध की हालिया घटना के बाद Twitter को भेजा नोटिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2020

नयी दिल्ली। भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी सीईआरटी-इन ने वैश्विक हस्तियों के प्रोफाइल में सेंधमारी (हैकिंग) की हालिया घटना के बाद ट्विटर को नोटिस जारी किया है। एक सूत्र ने इसकी जानकारी दी। मामले से जुड़े एक सूत्र ने  बताया कि सीईआरटी-इन ने ट्विटर को सेंधमारी की इस घटना से प्रभावित हुए भारतीय उपयोक्ताओं की संख्या के बारे में पूरी जानकारी देने को कहा है। इसके अलावा ट्विटर से यह भी बताने को कहा गया है कि इस घटना में किस तरह की सूचनाएं प्रभावित हुई हैं। सूत्र ने बताया कि सीईआरटी-इन ने ट्विटर से पूछा है कि कितने भारतीय उपयोक्ताओं ने दुर्भावनापूर्ण ट्वीट और लिंक पर विजिट किया है और क्या ट्विटर ने प्रभावित उपयोक्ताओं को उनके प्रोफाइल में सेंध व अनधिकृत उपयोग के बारे में बताया है।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा