सरकार को जरांगे की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करना चाहिए: पंकजा मुंडे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2025

महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार को मराठा आरक्षण आंदोलनकारी मनोज जरांगे की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करना चाहिए।

मुंडे ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘‘सरकार को जरांगे की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करना चाहिए। जैसा कि मैं हमेशा कहता हूं, उन्हें (मराठा समुदाय को) कानूनी दायरे में न्याय मिलना चाहिए।’’

अगली जनगणना में जाति गणना को शामिल करने के केंद्र सरकार के फैसले के बारे में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) नेता ने कहा, ‘‘मैं नरेन्द्र मोदी सरकार को कई बार धन्यवाद और बधाई दूंगी, क्योंकि इस फैसले का लंबे समय से इंतजार था। मुझे अपने पिता दिवंगत गोपीनाथ मुंडे का एक भाषण याद है, जिसमें उन्होंने कहा था कि जाति जनगणना से समाज की सही तस्वीर सामने आएगी।

प्रमुख खबरें

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है