कोरोना प्रभावित देशों में रहने वाले प्रवासी भारतीयों की मदद करे सरकार: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 11, 2020

नयी दिल्ली।  कांग्रेस ने शनिवार को सरकार से आग्रह किया कि उसे कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित देशों में रहने वाले प्रवासी भारतीयों की मदद करनी चाहिए। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक बयान जारी कर यह आरोप भी लगाया कि मोदी सरकार विदेश में कोरोना संक्रमित भारतीय नागरिकों की पीड़ा को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने कहा, ऐसे समय सरकार विदेश में रहने वाले प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा की जिम्मेदारी से भाग नहीं सकती जब कई देशों में बहुत सारे प्रवासी भारतीय कोरोना की चपेट में आ गए हैं। कई खड़ी देशों में भारतीय नागरिकों के फंसे होने के उल्लेख करते वेणुगोपाल ने कहा कि सरकार को उनकी मदद करनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

SP प्रमुख Akhilesh Yadav का वादा, Ayodhya बनेगी सनातन तीर्थयात्रा की वैश्विक राजधानी

Bhadohi में CISF जवान पर हमला और फर्जी केस दर्ज कराने पर कोर्ट के आदेश से 4 पर FIR

PM Modi ने Volodymyr Zelenskyy से की बात, Ukraine संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का दिया भरोसा

अयोध्या दीपोत्सव के बाद विवाद: सरयू घाटों पर दीयों से तेल बटोरने की तस्वीरों ने गर्म की यूपी की राजनीति, अखिलेश यादव ने भाजपा को घेरा