राकेश टिकैत बोले- किसानों को कमजोर नहीं समझे सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2021

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बुधवार को कहा कि तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों को सरकार कमजोर नहीं समझे और यह आंदोलन अब धीरे-धीरे पूरे देश में फैल रहा है। टिकैत ने यहां पत्रकारों से कहा कि जब तक तीन नये कृषि कानूनों को निरस्त नहीं किया जाता तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें: फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति एस्ट्राडा को रखा गया वेंटिलेटर पर, एक सप्ताह पहले हुए थे कोरोना संक्रमित

उन्होंने कहा, ‘‘किसानों के आंदोलन का निष्कर्ष तो सरकार को निकालना है, हमारा काम तो आंदोलन करना है। सरकार किसानों को कमजोर नहीं समझे। सरकार को इन तीनों कानूनों को वापस लेना होगा।’’ आंदोलन स्थलों को किसानों का घर बताते हुए टिकैत ने कहा कि किसानों ने इन स्थलों पर ही अपने घर बना लिये है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।

प्रमुख खबरें

Ragini Khanna Converts to Christianity! | गोविंदा की भतीजी रागिनी खन्ना ने अपनाया ईसाई धर्म? ससुराल गेंदा फूल की अभिनेत्री ने वायरल खबर की बताई सच्चाई

Lok Sabha Election : राहुल गांधी के चुनाव मैदान में उतरने से रायबरेली सीट सुर्खियों में

IPL 2024: रॉयल्य पर जीत के बाद SRH की मालकिन काव्या मारन ने किया रोनाल्डो की तरह सेलिब्रेट, Video

अमेठी लोकसभा सीट से 25 वर्षों में पहली बार गांधी परिवार से कोई चुनाव नहीं लड़ रहा