समाजवादी राहत पैकेट की तर्ज पर भूखे-प्यासे लोगों तक खाना-पानी पहुंचाये सरकार: अखिलेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2020

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार से कोरोना संक्रमण के चलते घोषित लॉक डाउन के कारण बड़ी संख्या में भूखे-प्यासे लोगों को समाजवादी राहत पैकेट की तरह खाने के पैकेट उपलब्ध कराने का आग्रह किया। अखिलेश ने यहां एक बयान में कहा आज प्रदेश की सड़कों पर जिस प्रकार लाखों लोग भूखे-प्यासे हैं और आपूर्ति के अभाव में जनता त्रस्त है, ऐसे में मुख्यमंत्री जी सपा सरकार के समय भोजन के लिये वितरित किये गये समाजवादी राहत पैकेट को बांटने का निर्देश जिलाधिकारियों को दें। इनके लिये नियम भी बने हैं। चाहें तो नाम बदल दें। मालूम हो कि वर्ष 2016 में तत्कालीन अखिलेश सरकार के कार्यकाल में सूखाग्रस्त हुए बुंदेलखण्ड के दो लाख 30 हजार परिवारों को समाजवादी राहत पैकेट वितरित किये गये थे। इन पैकेट में 10 किलोग्राम आटा, पांच किलो चावल, पांच किलो दाल, 25 किलो आलू, पांच लीटर सरसों का तेल, एक किलो देसी घी और एक किलो मिल्क पाउडर दिया गया था। अखिलेश ने सरकार को समीक्षा बैठकों में अपना वक्त बर्बाद न करने की सलाह देते हुए कहा कि इस कठिन समय में सरकार को तत्काल देश के सभी जन-धन खाताधारकों के बैंक खातों में सहायता राशि डालने का प्रबन्ध करना चाहिये। साथ ही जो लोग रास्तों पर भटक रहे हैं, उनके भोजन—पानी, चिकित्सा और सुरक्षित दूरी बनाये रखते हुए रैन-बसेरों का भी इंतजाम करना चाहिये। उन्होंने कहा कि सरकार से अपील है कि गरीब लोगों के लिये भोजन की फौरन व्यवस्था करे जिससे वे घास खाने को मजबूर न हों। साथ ही सब्जी जैसी दैनिक उपयोग की चीजों पर पुलिस संयम बरते। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना कहर के बीच क्यों आई PM मोदी को महाभारत की याद? यहां समझिए

प्रमुख खबरें

Ram Mandir चढ़ावा मामले पर राजनीति बंद हो, VHP ने UP Election 2027 से पहले दी चेतावनी

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar में Qazi Touqeer पर भद्दी टिप्पणी के लिए Reeti Tiwari पर भड़के Salman Khan

FIP ने Aviation Minister Ram Mohan Naidu को लिखा पत्र, AI-171 जांच पैनल में मांगा प्रतिनिधित्व

Asian Games Men Hockey: भारत ने जापान को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह