सरकार बैंक ऋण की किस्ते 6 माह तक के लिए करे स्थगित, इस अवधि का ब्याज भी हो माफ - सज्जन सिंह वर्मा

By दिनेश शुक्ल | May 18, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने अपने एक जारी बयान में कहा है कि मार्च-2020 से देश में कोरोना का भीषण प्रकोप चल रहा है। पहली लहर और अब दूसरी लहर की भयावहता ने कई परिवारों को बर्बाद कर दिया है, तबाह कर दिया है, लाखों लोग इसकी चपेट में आकर संक्रमित हो चुके हैं और हजारों लोग अभी तक अपनी जान गवा चुके हैं। लॉकडाउन व जनता कर्फ्यू ने व्यापार-व्यवसाय को पूरी तरह से चौपट कर दिया है, लोग कर्ज के दलदल में निरंतर धंसते जा रहे हैं और आत्महत्या को मजबूर हो चले है। पूर्व से ही अर्थव्यवस्था की स्थिति बेहद खराब थी, महंगाई की मार से जनता पीड़ित थी और कोरोना की दूसरी लहर के जनता कर्फ्यू ने उसे और तबाह कर दिया है। आज लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट आ खड़ा हुआ है।

इसे भी पढ़ें: गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा बोले कमलनाथ हो गए है अघोरी

वर्मा ने कहा कि साथ ही मध्य प्रदेश में कई परिवारों ने इस कोरोना संक्रमण में अपनों को खोया है, कई परिवारों के मुखिया चले गए हैं, घर चलाने वाले चले गए हैं। इन परिवारों के सामने आज रोजी-रोटी का संकट आ खड़ा हुआ है, जीवन यापन में उन्हें बेहद कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उसको देखते हुए शिवराज सरकार को जिन परिवारों ने भी इस संक्रमण में अपने घर के कमाऊ सदस्य को खोया है, उन परिवारों के लिए सस्ती ब्याज दर की एक कर्ज की स्कीम निकालना चाहिए। जिससे वह पीड़ित परिवार सस्ती ब्याज दरों पर कर्ज लेकर अपना छोटा-मोटा व्यापार-व्यवसाय प्रारंभ कर अपना जीवन गुजर बसर कर सके। जिन बच्चों का सहारा छिन गया है, वे अनाथ हो गए हैं, वह इस योजना के अंतर्गत सस्ती ब्याज दरों पर ऋण लेकर अपना छोटा-मोटा काम-धंधा प्रारंभ कर अपना व अपने परिवार का गुजर-बसर कर सके। जिससे वह अपने परिवार का पेट भर सके। उक्त दोनों निर्णय आज के इस संकट के दौर की महती आवश्यकता है और जनहित में बेहद आवश्यक है। मोदी सरकार और शिवराज सरकार को जनहित में तत्काल उक्त निर्णय लेकर जनता को राहत प्रदान करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Microsoft निलंबन पर भड़कीं Pramila Jayapal, बोलीं कानूनी प्रवासन व्यवस्था को बर्बाद कर रहा ट्रंप प्रशासन

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला