सात राज्यों में 143 खेलो इंडिया केंद्र खोलेगी सरकार,खेल मंत्री ने दिया बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2021

नयी दिल्ली। खेल मंत्रालय ने जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को निखारने के लिये सात राज्यों में कुल 143 खेलो इंडिया केंद्र खोलने का फैसला किया है जिस पर कुल 14.30 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इन केंद्रों को महाराष्ट्र, मिजोरम, गोवा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में स्थापित किया जाएगा। प्रत्येक केंद्र में किसी एक खेल की सुविधा उपलब्ध होगी। खेल मंत्री कीरेन रीजीजू ने बयान में कहा, भारत को 2028 ओलंपिक में शीर्ष दस देशों में शामिल करने का हमारा प्रयास है। इसे हासिल करने के लिये हमें खिलाड़ियों की उनकी छोटी उम्र में ही पहचान करने और उन्हें निखारने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, जिलास्तरीय खेलो इंडिया केंद्रों पर अच्छे प्रशिक्षकों और उपकरणों की मौजूदगी में मुझे विश्वास है कि हम सही समय पर सही खेल के लिये सही बच्चे ढूंढने में सफल रहेंगे।

प्रमुख खबरें

TMC के चुनाव चिह्न और नाम पर रोक, ममता खेमे ने आदेश को बताया गैरकानूनी

PM Modi के 76वें जन्मदिन पर Chhattisgarh में जले 1.5 करोड़ से अधिक मिट्टी के दीये

Faridabad में बंधक बनाकर फिरौती मांगने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी