By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 06, 2025
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने देश के सबसे पूर्वी गांव अंजॉ जिले के डोंग में शनिवार को पांच दिवसीय सन राइज फेस्टिवल शुरू करने की घोषणा की। खांडू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ राज्य के अंजॉ जिले के वालोंग में उतरा, और डोंग की ओर बढ़ा, वह स्थान जहां सूर्य की पहली किरण भारतीय धरती को छूती है।’’
खांडू ने एक पोस्ट में कहा, ‘‘पर्यटन को बढ़ावा देने और साहसिक लोगों तथा प्रकृति प्रेमियों के लिए नए अवसर पैदा करने के लिए, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि इस वर्ष से हम डोंग में पांच दिवसीय सन राइज फेस्टिवल का आयोजन करेंगे।