सरकार इतिहास बदलना चाहती है, वर्तमान पर भरोसा नहीं करती और भविष्य से डरती है : महुआ मोइत्रा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 04, 2022

नयी दिल्ली| लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस सदस्य महुआ मोइत्रा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि यह सरकार इतिहास को बदलना चाहती है, वर्तमान पर भरोसा नहीं करती और भविष्य से डरती है।

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया कि यह सरकार ‘‘इतिहास को बदलना चाहती है, वर्तमान पर भरोसा नहीं करती और भविष्य से डरती है।’’

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और अन्य महापुरुषों का उल्लेख केवल कहने भर के लिए किया गया और उनके विचारों का अनुकरण नहीं करती।

मोइत्रा ने कहा कि ‘‘नेताजी ने कहा था कि सरकार को सभी धर्मों के प्रति तटस्थ रवैया रखना चाहिए और यदि वह होते तो क्या पिछले दिनों हरिद्वार धर्म संसद में मुसलमानों के खिलाफ कथित बयानबाजी होने देते।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार डरती है इसलिए विरोधियों को दबाने के लिए सीबीआई अधिकारियों का कार्यकाल बढ़ाया जा रहा है और नौकरशाहों से डरती है इसलिए भारतीय प्रशासनिक सेवा संवर्ग नियमों में बदलाव ला रही है।

तृणमूल सांसद ने आरोप लगाया कि सरकार देश के अन्नदाता पर भरोसा नहीं करती और उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि सरकार मतदाता पर भरोसा नहीं करती, इसलिए वोटर पहचान पत्र को आधार कार्ड से जोड़ा जा रहा है।

उन्होंने पेगासस स्पाईवेयर के विषय को उठाते हुए कहा कि इस मामले में सारे देशों की सरकारों को झूठा बताया जा रहा है, तो क्या केवल यह सरकार सच बोल रही है। उन्होंने कहा कि ‘‘अब समय आ गया है कि देश के सभी नागरिकों को गणराज्य के लिए लड़ना होगा।

प्रमुख खबरें

40-50 साल बाद Bastar Naxal-मुक्त, CM Sai ने मांगी सड़क योजना में विशेष छूट

अब E20 को लेकर बड़ा हंगामा: पूनावाला भूख हड़ताल पर, केजरीवाल शुरू करेंगे कैंपेन

Jammu के खौर सेक्टर में सेना की बड़ी कार्रवाई, Pakistan का Chinese Drone मार गिराया

Shaheed Udham Singh की शहादत पर बोले CM Bhagwant Mann, स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का Punjab बनाने की दोहराई प्रतिबद्धता