CAB को पारित कराने में सरकार को रोना पड़ेगा खून के आंसू: TMC

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 10, 2019

नयी दिल्ली। राज्यसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पेश किये जाने से एक दिन पहले तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि यह मामला बहुसंख्यक बनाम नैतिकता का है और इस विवादास्पद विधेयक को पारित कराने में सरकार को खून के आंसू रोना पड़ेगा। विधेयक को लोकसभा द्वारा सोमवार को पारित कर दिया गया। विधेयक के पक्ष में 311 सदस्यों ने मत डाला जबकि 80 सदस्य इसके विरोध में थे। 

विधेयक को बुधवार को राज्यसभा में प्रस्तुत किया जाएगा। राज्यसभा में तृणमूल के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा, “विधेयक का संख्या से कोई मतलब नहीं है। यह बहुसंख्यक बनाम नैतिकता का मसला है और हम सरकार को इसे पारित कराने में खून के आंसू रुला देंगे।” उन्होंने कहा कि तृणमूल विधेयक के मूल चरित्र को बदलने के लिए बीस संशोधन लाएगी। 

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका