ज्यादा दिन नहीं चलने वाली सरकार, नरेंद्र मोदी की शपथ से पहले विपक्षी नेताओं की भविष्यवाणी

By अभिनय आकाश | Jun 09, 2024

नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले, इंडिया ब्लॉक के कई नेताओं ने शनिवार को भाजपा के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार की लंबी उम्र पर संदेह जताया। 240 लोकसभा सीटों के साथ भारतीय जनता पार्टी बहुमत के आंकड़े से काफी पीछे है। यह एन चंद्रबाबू नायडू, नीतीश कुमार और एकनाथ शिंदे के समर्थन पर निर्भर है। तृणमूल के यूसुफ पठान से चुनाव हारने वाले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि यह सरकार लंबे समय तक नहीं चलेगी। उन्होंने शनिवार को कहा कि हर कोई सर्वसम्मति से चाहता है कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता बनें। यह सरकार लंबे समय तक नहीं चलेगी।

इसे भी पढ़ें: Modi Government 3.0 | इन मंत्रालयों को अपने पास रख सकती है BJP, देखें डिटेल

उन्होंने कहा कि आइए देखें कि वे तब तक (भाजपा) सरकार कैसे चलाते हैं। लोकसभा नतीजों के एक दिन बाद, इंडिया ब्लॉक ने घोषणा की थी कि वह भाजपा सरकार द्वारा शासित न होने की लोगों की इच्छा को साकार करने के लिए उचित समय पर उचित कदम उठाएगा। ममता बनर्जी ने कहा कि एनडीए सरकार अस्थिर है क्योंकि बीजेपी को बहुमत नहीं मिला है। 

प्रमुख खबरें

Nvidia बोर्ड ने 150 अरब डॉलर के नए Share Buyback प्रोग्राम को दी मंजूरी

SEBI ने Growpital समेत 28 इकाइयों पर लगाया 25 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना

AAP के चंदे में 68 फीसदी गिरावट, 2025-26 में मिले 12.10 करोड़ रुपये

SING Forum 2026 के लिए छत्तीसगढ़ का चयन, CM Vishnu Deo Sai के नेतृत्व में दल जाएगा सिंगापुर