सरकार जल्द ही दिल्ली को एनसीआर शहरों से जोड़ने वाली बस सेवा शुरू करेगी: रेखा गुप्ता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 13, 2025

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि उनकी सरकार जल्द ही राष्ट्रीय राजधानी को विभिन्न एनसीआर शहरों से जोड़ने वाली डीटीसी बस सेवाएं फिर शुरू करेगी। उन्होंने दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) द्वारा संचालित एक और अंतरराज्यीय इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाई, जो कश्मीरी गेट टर्मिनल से सोनीपत बस स्टैंड तक चलेगी।

ये इलेक्ट्रिक बसें ‘‘एयर कंडीशनिंग, सीसीटीवी कैमरे, आपातकालीन बटन और जीपीएस सिस्टम’’ से लैस हैं। गुप्ता ने घोषणा की कि सरकार जल्द ही दिल्ली को एनसीआर के आसपास के शहरों से जोड़ने वाली डीटीसी बस सेवाएं फिर शुरू करेगी।

उन्होंने सोनीपत के लिए तीन अंतरराज्यीय इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। इससे पहले सेवा पखवाड़ा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिल्ली और बड़ौत के बीच पहली अंतरराज्यीय इलेक्ट्रिक बस सेवा का उद्घाटन किया था।

गुप्ता ने कहा, नयी डीटीसी इलेक्ट्रिक बसें अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। ये बसें यात्रियों के लिए सुरक्षित और अधिक आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करेंगी और दिल्ली-सोनीपत मार्ग पर नियमित रूप से चलेंगी, जिससे दोनों शहरों के बीच सुचारू संपर्क सुनिश्चित होगा।

उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल गतिशीलता को बढ़ाएगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी। दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि अंतरराज्यीय बस सेवाएं कई वर्षों से बंद हैं, जिससे दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र के बीच संपर्क पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

दिल्ली से सोनीपत के लिए बसें सुबह 4.45 बजे, 5.15 बजे, 5.45 बजे तथा शाम में 4.45 बजे, 5.15 बजे और 5.45 बजे चलेंगी। सोनीपत से दिल्ली के लिए बसें सुबह 7.10 बजे, 7.25 बजे, 8.10 बजे तथा शाम में 7.30 बजे, 8.00 बजे और 8.30 बजे चलेंगी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

India-US Trade Deal मार्च तक संभव, घटेंगे Tariff, भारतीय निर्यातकों को मिलेगी बड़ी राहत

Super 8 पक्का! Hardik-Ishan ने Namibia को धोया, पर Middle Order Collapse ने बढ़ाई Captain की मुश्किल

FIH Pro League Hockey: बेल्जियम के आगे पस्त हुई Team India, राउरकेला में 1-3 से मिली करारी हार

Abhishek Sharma की वापसी, पर Namibia के खिलाफ खेलना मुश्किल, Pakistan मैच पर नजरें