सरकारों को आतंक का माहौल बनाने से परहेज करना चाहिए: अकाल तख्त जत्थेदार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2023

चंडीगढ़। कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह और उसके साथियों पर पुलिस की कार्रवाई के बीच अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने रविवार को कहा कि सरकारों को ‘‘राजनीतिक हितों के लिए आतंक का माहौल’’ बनाने से बचना चाहिए। सिखों की शीर्ष संस्था अकाल तख्त के जत्थेदार ने कहा कि सरकारों को उन युवाओं के ‘‘उत्पीड़न और अवैध हिरासत की कवायद’’ से बचना चाहिए जो लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों के लिए बोलते हैं। उन्होंने जोर दिया कि पंजाब पहले ही काफी कुछ भुगत चुका है तथा अब उसका बेहतर भविष्य की ओर बढ़ना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: Asaduddin Owaisi ने बिहार में की के चंद्रशेखर राव की तारीफ

लेकिन बड़ी ताकतें ऐसी भी हैं जो सिख नौजवानों को दिशाहीन और बलि का बकरा बनाने के लिए उनकी भावनाओं से खिलवाड़ करने के मौकों की लगातार ताक में रहती हैं।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारों की ‘‘सिखों को धार्मिक और राजनीतिक रूप से कमजोर करने की नीति सिखों के बीच एक खालीपन और अशांति पैदा करती है’’ और यह तरीका न तो सरकारों और न ही पंजाब के हित में है।

प्रमुख खबरें

Sunset Awe Effect: Sunset Awe बढ़ाता है एकाग्रता और Memory, अनिद्रा की समस्या से मिलेगी राहत

Nirmala Sitharaman पहुंचीं Singapore, वैश्विक निवेशकों के साथ करेंगी उच्चस्तरीय बैठकें

Karnataka में आइसक्रीम इकाइयों पर छापा, 70 नमूने जांच के लिए भेजे

Shardiya Navratri 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी, हाथी पर सवार होकर आएंगी Maa Durga