राष्ट्रपति शासन के बीच गवर्नर भल्ला का अल्टीमेटम, लूटे गए हथियार सरेंडर करें

By अभिनय आकाश | Feb 20, 2025

मणिपुर के राज्यपाल अजय भल्ला ने सभी समुदायों के लोगों से लूटे गए और अवैध रूप से रखे गए हथियारों को सात दिनों के भीतर आत्मसमर्पण करने को कहा और आश्वासन दिया कि अल्टीमेटम का पालन करने वालों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। राज्यपाल ने एक आधिकारिक बयान में कहा सामान्य स्थिति बहाल करने के व्यापक हित में ताकि लोग अपनी सामान्य रोजमर्रा की गतिविधियों में लौट सकें। राज्य के सभी समुदायों को शत्रुता की समाप्ति और समाज में शांति और व्यवस्था बनाए रखने को सुनिश्चित करने के लिए आगे आना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: मणिपुर के दो जिलों से नौ उग्रवादी गिरफ्तार

पिछले हफ्ते मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाया गया था और मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के अपने पद से इस्तीफा देने के कुछ दिनों बाद राज्य विधानसभा को निलंबित कर दिया गया था। पूर्वोत्तर राज्य में जातीय हिंसा शुरू होने के करीब दो साल बाद बीरेन सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra