SC में राज्यपाल के फैसले को चुनौती, राजभवन तक विधायकों संग CM मान ने किया मार्च, बीजेपी का AAP कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

By अभिनय आकाश | Sep 22, 2022

पंजाब में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच लगातार विवाद जारी है। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित की तरफ से विशेष सत्र बुलाए जाने की मांग को रद्द करने के बाद पंजाब की आप सरकार सड़कों पर नजर आई। सूबे के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आप के विधायकों ने राजभवन तक शांति मार्च निकाला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को चंडीगढ़ में आप कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

इसे भी पढ़ें: पंजाब सरकार की तरफ से बुलाए गए विशेष सत्र को राज्यपाल ने किया रद्द, केजरीवाल बोले- देश में एक तरफ संविधान और दूसरी तरफ़ ऑपरेशन लोटस

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्यपाल द्वारा विशेष सत्र रद्द करने पर सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि आज कैबिनेट की बैठक में 27 सितंबर को विधानसभा का सत्र बुलाने का फैसला किया गया है। बिजली और पराली जलाने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। पिछले दिन विधानसभा सत्र (राज्यपाल द्वारा) को रद्द करने के मामले को लेकर हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। 

प्रमुख खबरें

Love Series Review | डेटिंग ऐप्स और आधुनिक रिश्तों पर आधारित नई तमिल सीरीज़ लव में क्या है खास और कहां रह गई कमी?

BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात