राज्यपाल ने कांगड़ा जिले में पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ किया

By विजयेन्दर शर्मा | Feb 27, 2022

शिमला । राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने रविवार को कांगड़ा जिले के जोनल अस्पताल धर्मशाला में एकीकृत पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने 0-5 वर्ष की आयु के बच्चों को दवा पिलाई। इस अभियान के तहत कांगड़ा जिले के 1.21 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें: जाइका के सहयोग से वन क्षेत्र को बढ़ाने पर दिया जाएगा बल - पठानिया

इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. निपुण जिन्दल, पुलिस अधीक्षक डॉ. खुशाल शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता, वरिष्ठ एम.एस. डॉ. राजेश गुलेरिया और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

वन मंत्री ने राज्यपाल से भेंट की

वन मंत्री राकेश पठानिया ने आज जिला कांगड़ा के धर्मशाला में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।

प्रमुख खबरें

Chief Secretary ने DMs को दिए निर्देश, West Bengal में राजनीतिक हिंसा के पीड़ितों की बनेगी सूची

New Zealand से मिली 87 रनों की हार के बाद Shreyas Iyer बोले, आखिरी T20I से पहले करेंगे समीक्षा

Madras High Court: कॉजपा नेता सौरभ दास की पृष्ठभूमि जांच याचिका पर केंद्र को नोटिस

तीन साल की डेटिंग के बाद अलग हुए Palak Tiwari और Ibrahim Ali Khan? साथ होने वाली शूटिंग भी रुकी