Maharashtra के राज्यपाल ने माणिकराव कोकाटे के पास मौजूद मंत्रालयों की जिम्मेदारी उपमुख्यमंत्री अजित पवार को सौंपी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2025

महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने बुधवार को धोखाधड़ी के मामले में दोषी ठहराए गए राकांपा कैबिनेट सदस्य माणिकराव कोकाटे के पास मौजूद मंत्रालयों की जिम्मेदारी उपमुख्यमंत्री अजित पवार को सौंपी।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लिखे पत्र में राज्यपाल देवव्रत ने कहा, ‘‘मुझे आपका 17 दिसंबर, 2025 का पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें आपने माणिकराव सरस्वती शिवाजी कोकाटे के पास मौजूद खेल एवं युवा कल्याण, अल्पसंख्यक विकास एवं औकाफ मंत्रालय की जिम्मेदारी उपमुख्यमंत्री अजित पवार को आवंटित करने की सिफारिश की है।’’

राज्यपाल ने कहा, ‘‘मैं आपकी उपरोक्त सिफारिश को अपनी स्वीकृति देता हूं।’’ इसके साथ ही, कोकाटे अब बिना विभाग वाले मंत्री रह गए हैं। इस बीच, सूत्रों ने बताया कि सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद कोकाटे को उपनगरीय बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि कोकाटे अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में उपचाराधीन हैं।

प्रमुख खबरें

Sjoerd Marijne का मूलमंत्र: बेहतरीन डिफेंस और अनुशासन से Indian Women Hockey Team ने जीता गोल्ड

TVK प्रमुख और मुख्यमंत्री C Joseph Vijay ने मदुरंतकम में ट्रैक्टर चलाकर किया चुनाव प्रचार

CEC ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, Congress नेता हर्षवर्धन सपकाल ने उठाई मांग

Israel और UAE के बीच फिर शुरू होंगी उड़ानें, फंसे यात्रियों को मिलेगी राहत