राज्यपाल ने ब्रह्म कुमारी संस्थान में शिव ध्वजारोहण किया

By विजयेन्दर शर्मा | Feb 20, 2022

शिमला    राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने भारतीय उच्च परम्पराओं के पालन पर विशेष बल देते हुए कहा कि संगठन समाज में अच्छे विचारों और संस्कृति को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान साबित हो रही है पंचवटी योजना

उन्होंने धर्म की अलग तरह से व्याख्या पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि धर्म का अर्थ आत्म अनुशासन है। धर्म को अपनाने से शासन और विचारों में अवगुण नहीं आते। उन्होंने उपस्थित लोगों और संगठनों से समृद्ध संस्कृति की रक्षा और धर्म की स्थापना के लिए अपना जीवन समर्पित करने का आह्वान किया ताकि समाज में अच्छी धारणा और संस्कृति स्थापित हो सके।

इसे भी पढ़ें: आबकारी विभाग की अवैध शराब मामले में एक और बड़ी कार्रवाई, अनियमितता पाए जाने पर शराब फ़ैक्ट्री का लाइसेंस रद्द

राज्यपाल ने कहा कि महाशिवरात्रि का हमारे सांस्कृतिक जीवन में एक विशेष स्थान है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति ने आध्यात्म को देश की आत्मा माना है, परन्तु हम संस्कृति के मूल विचारों को भूलकर पश्चिमी सभ्यता की ओर आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी समृद्ध संस्कृति और धर्म ने विश्व के किसी भी भाग को बलपूर्वक जीतने की कोशिश नहीं की, अपितु हम लोगों के दिल जीतने में विश्वास रखते हैं। प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय संस्थान इस भावना को आत्मसात कर कार्य कर रहा है। उन्होंने प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय संस्थान के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्थान द्वारा किए गए कार्य अनुकरणीय हैं। इससे पूर्व, राज्यपाल ने संस्थान के परिसर में एक सेब का पौधा भी रोपित किया।

 

इसे भी पढ़ें: धर्मशाला में टी-टवेंटी मैच में कोविड प्रोटोकॉल का रखा जाएगा ध्यान

 

मुख्यमंत्री की स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट सामान्य

प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की स्वास्थ्य संबंधी सभी रिपोर्ट सामान्य हैं और वे संस्थान के वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में हैं तथा एक या दो दिनों के भीतर उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।

प्रमुख खबरें

MPSC की सभी भर्ती परीक्षाएं पूरी तरह पारदर्शी हों, Devendra Fadnavis बोले- सरकार करेगी मदद

Nepal Flood में 288 भारतीय लापता, Kanpur विमान हादसे समेत मुख्य राष्ट्रीय और वैश्विक खबरें

Nepal Flood में Britain देगा 50 लाख पाउंड की आर्थिक मदद, बचावकर्मियों की भी पेशकश की

Real Madrid की Real Sociedad पर धमाकेदार जीत, Set Pieces की सटीक रणनीति से पलटा मैच का पासा