राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शहीद विवेक कुमार के के पैतृक गांव जाकर परिजनों से भेंट की

By विजयेन्दर शर्मा | Dec 18, 2021

शिमला ।  राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर उपमंडल के तहत अप्पर ठेहडू गांव में शहीद लांस नायक विवेक कुमार के घर जाकर उनके परिजनों से भेंट की और उन्हें सांत्वना दी।

इसे भी पढ़ें: पूरे विश्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता सबसे ऊपर : कश्यप

आर्लेकर ने कहा कि शहीद विवेक कुमार हिमाचल के वीर सपूत है और देश को उनकी शहादत पर हमेशा गर्व रहेगा। उन्होंने कहा कि पूरा देश शहीद के परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में शामिल है। उन्होंने कहा कि शहीद विवेक समाज के लिये प्रेरणा का स्रोत हैं। जयसिंहपुर के विधायक रविन्दर धीमान, उपायुक्त कांगड़ा डॅा.निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक खुशाल शर्मा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत

Vrindavan Businessman डिजिटल अरेस्ट का शिकार, जालसाजों ने ठगे 30 लाख रुपये

Kerala के Kollam में काम शुरू करने से पहले जंगली हाथी का हमला, 80 वर्षीय Rajamma की मौत

नागपुर में 20 रुपये के विवाद पर 76 वर्षीय मोची की हत्या, आरोपी दिलीप पवार गिरफ्तार