राज्यपाल के बयान पर गहलोत को आपत्ति, बोले- मर्यादा के अनुकूल नहीं है बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2019

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल कल्याण सिंह के एक कथित राजनीतिक बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि यह उनके पद की मर्यादा के अनुकूल नहीं है। मीडिया रपटों के अनुसार कल्याण सिंह ने अलीगढ़ में संवाददाताओं के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता हैं इसलिए हम भाजपा की जीत चाहते हैं। सभी चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी एक बार और प्रधानमंत्री बनें।

इसे भी पढ़ें: गहलोत बोले- 2019 में मोदी जीते तो देश में नहीं होगा अगला आम चुनाव

गहलोत ने ट्विटर पर लिखा है कि राज्यपाल का पद संवैधानिक पद होता है और लोकतंत्र में यह उम्मीद की जाती है कि राज्यपाल दलीय राजनीति से उपर उठकर काम करेंगे। गहलोत के अनुसार यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्यपाल ने इस तरह का बयान दिया जो उनके पद की गरिमा के अनुकूल नहीं है। गहलोत ने यह भी लिखा है कि व्यक्तिगत रूप से हम कल्याण सिंह का बहुत आदर करते हैं कि क्योंकि वे केवल राज्य के राज्यपाल ही नहीं बल्कि वरिष्ठ नेता भी हैं।

प्रमुख खबरें

पार्टी कार्यकर्ता की हत्या के खिलाफ जम्मू कश्मीर में BJP का प्रदर्शन

CAA मोदी की गारंटी है, पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में PM Modi ने कांग्रेस और टीएमसी को बताया एक ही सिक्के के दो पहलू

मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला : Rajnath Singh

चुनाव के बाद Mohan सरकार में कैबिनेट का विस्तार संभव, Congress से आए नेता बन सकते हैं मंत्री