Ganesh Chaturthi पर एक साथ दिखे गोविंदा और सुनीता, तलाक की अफवाहों को किया खारिज

By एकता | Aug 27, 2025

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक की खबरें कुछ समय से चल रही थीं। लेकिन, गणेश चतुर्थी पर दोनों ने अपने बेटे यशवर्धन के साथ मिलकर इस अफवाह को गलत साबित कर दिया।

तलाक की खबरों का खंडन करते हुए सुनीता ने कहा, 'अगर कुछ हुआ होता, तो आज हम इतने करीब नहीं होते। हमें कोई अलग नहीं कर सकता। मेरा गोविंदा सिर्फ़ मेरा है। जब तक हम कुछ न कहें, कृपया इस बारे में कुछ न बोलें।' उन्होंने यह भी बताया कि गोविंदा के करियर की शुरुआत से ही उनके घर में गणपति की स्थापना की परंपरा रही है।

इसे भी पढ़ें: आईटी कर्मचारी अपहरण मामले में Lakshmi Menon से पूछताछ की संभावना, एक्ट्रेस हुई फरार

बेटे के लिए आशीर्वाद मांगा

सुनीता ने बताया कि इस साल उनके बेटे यशवर्धन की फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है, इसलिए उन्होंने यशवर्धन से गणपति की स्थापना करवाई। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनका बेटा भी अपने पिता की तरह नाम, सम्मान और प्यार कमाएगा।

तलाक की अफवाहों का किया खंडन

पिछले साल दिसंबर में सुनीता द्वारा बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर करने की अपुष्ट खबरें सामने आई थीं, जिसने इन अफवाहों को और हवा दी। लेकिन, गणेश चतुर्थी के दौरान परिवार की एकजुटता ने इन सभी खबरों पर विराम लगा दिया। गोविंदा और उनके परिवार ने इस मौके पर बाहर जमा हुए पत्रकारों को मिठाइयां भी बांटी।

प्रमुख खबरें

Kanika Kapoor का बड़ा फैसला, पति Gautam Hathiramani से शादी के चार साल बाद हुईं अलग

दिल्ली में BS-4 वाहनों पर पाबंदी के बाद NCR में CNG kit लगवाने की मांग 50% बढ़ी

अभिनेता Ayushmann Khurrana को मिली रंगदारी की धमकी: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर करोड़ों की मांग, मुंबई पुलिस जांच में जुटी

Kolkata के Rabindra Sarobar में 6 साल बाद Chhath Puja की तैयारी, सरकार देगी सशर्त छूट