Govinda ने पत्नी Ssunita Ahuja के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, अफेयर के इल्जामों को बताया गलत

By एकता | Feb 10, 2026

बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के हालिया बयानों के कारण चर्चा में हैं। सुनीता ने एक इंटरव्यू में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की ओर इशारा किया था, जिसके बाद अब गोविंदा ने इन दावों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: 'अपनों को अकेला नहीं छोड़ते', Rajpal Yadav के समर्थन में उतरे Sonu Sood, फिल्म इंडस्ट्री से की मदद की अपील

को-एक्ट्रेस के साथ प्रोफेशनलिज्म पर दी सफाई

अपने करियर और व्यवहार पर बात करते हुए गोविंदा ने कहा कि उन्होंने कई बड़ी सुपरस्टार्स और मिस यूनिवर्स जैसी अभिनेत्रियों के साथ काम किया है, लेकिन कभी किसी के साथ बुरा बर्ताव नहीं किया। उन्होंने स्पष्ट किया, 'मेरी एक भी हीरोइन यह नहीं कह सकती कि मैंने उन्हें कभी परेशान किया या उनके बारे में बुरा कहा।' उन्होंने अपनी फिल्मों की सफलता का श्रेय अपने निर्देशकों, संगीत और अपनी को-एक्ट्रेस को दिया।

नए कलाकारों से मांगी माफी

गोविंदा इस बात को लेकर चिंतित दिखे कि इन विवादों का असर उनके काम पर न पड़े। उन्होंने नए कलाकारों से माफी मांगते हुए कहा कि वे नहीं चाहते कि कोई भी उनके साथ काम करने से डरे या उनके प्रोडक्शन में काम करने से कतराए। उन्होंने कहा कि वह सभी के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं और अपनी छवि को साफ रखना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें: Rajpal Yadav Surrender Tihar Jail | 'मेरे पास पैसे नहीं हैं', तिहाड़ जेल में सरेंडर करने से पहले राजपाल यादव के इमोशनल शब्द

'कोमल' नाम पर क्या बोले गोविंदा?

सुनीता आहूजा ने अपने इंटरव्यू में 'कोमल' नाम की एक लड़की का जिक्र किया था और कहा था कि उन्हें उस नाम से नफरत है। इस पर जवाब देते हुए गोविंदा ने कहा कि वह उस लड़की के शुक्रगुजार हैं कि वह चुप रही और उसने कुछ नहीं कहा, वरना आज के दौर में बात बहुत बढ़ सकती थी। बता दें कि सुनीता ने कहा था कि अगर उन्हें अफेयर का पुख्ता सबूत मिलता तो वह गोविंदा को कभी माफ नहीं करतीं।

प्रमुख खबरें

Tata Motors की घरेलू यात्री वाहन बाजार में 15 प्रतिशत हिस्सेदारी जल्द हासिल करने की तैयारी

27 सितंबर को हुआ था Raja Ram Mohan Roy का निधन, जानें आज का इतिहास

Low Energy और थकान से राहत देंगे ये 3 Desi Drinks, घर पर बनाना है आसान

एसबीआई का कुल कारोबार 2030 तक 200 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान : CS Setty