MFI सेक्टर को NPA संकट से उबारने की तैयारी, सरकार ने 20,000 करोड़ की Credit Guarantee Scheme को दी मंजूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 21, 2026

सरकार ने शुक्रवार को सूक्ष्म वित्त संस्थानों (एमएफआई) को सहायता देने के लिए सीमित अवधि के लिए 20,000 करोड़ रुपये की ऋण गारंटी योजना को मंजूरी दी। ये संस्थान पिछले कुछ समय से धन जुटाने में आ रही कठिनाइयों की शिकायत कर रहे थे। सार्वजनिक क्षेत्र की राष्ट्रीय ऋण गारंटी ट्रस्टी कंपनी (एनसीजीटीसी) ने एक परिपत्र में कहा कि सूक्ष्म वित्त संस्थानों के लिए ऋण गारंटी योजना 2.0 के तहत सदस्य ऋणदाता संस्थानों (एमएलआई) द्वारा जून के अंत तक दिए गए ऋण शामिल किए जाएंगे।

एनसीजीटीसी ने कहा कि इस ऋण गारंटी योजना का लाभ पाने के लिए एमएलआई द्वारा एनबीएफसी-एमएफआई/एमएफआई को दिए जाने वाले ऋण पर ब्याज दर बाहरी मानक आधारित उधार दर (ईबीएलआर) या एक वर्ष की निधि लागत आधारित उधार दर से अधिकतम दो प्रतिशत ज्यादा तक सीमित रखी गई है। इसके अलावा, एमएफआई को छोटे उधारकर्ताओं को ऋण पिछले छह महीनों की अपनी औसत ब्याज दर से कम से कम एक प्रतिशत कम दर पर देना होगा।

प्रमुख खबरें

Delhi के सुखदेव विहार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन