कोल इंडिया के गैर-कार्यकारी कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी को सरकार की मंजूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2023

कोलकाता। कोयला मंत्रालय ने कहा है कि उसने कोल इंडिया लिमिटेड के गैर-कार्यकारी कर्मचारियों के वेतन में संशोधन के लिए मजदूर संगठनों के साथ हुए समझौते को मंजूरी दे दी है। यह समझौता एक जुलाई, 2021 से परिलब्धियों पर न्यूनतम गारंटीकृत लाभ का 19 प्रतिशत - मूल, परिवर्तनीय महंगाई भत्ता (वीडीए), विशेष महंगाई भत्ता (एसडीए) और उपस्थिति बोनस - के अलावा भत्तों में 25 प्रतिशत वृद्धि का प्रावधान करता है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा अध्यक्ष JP Nadda रविवार को तेलंगाना में जनसभा को संबोधित करेंगे

कोल इंडिया को भेजे गए एक संदेश में मंत्रालय ने कहा, कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल), सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल) और मजदूर संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच एनसीडब्ल्यूए-11 के लिए हुए एमओयू (सहमति पत्र) की पुष्टि की गई है। इस समझौते से सीआईएल और एससीसीएल के लगभग 2.81 लाख कर्मचारियों को लाभ होगा, जो एक जुलाई, 2021 को कंपनी के वेतनमान पर थे।

प्रमुख खबरें

मैं चुनौतियों को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता, IIT Kharagpur में बोले PM Modi, सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत ने शुरू किया चिप्स निर्यात

बिना गिरफ्तारी 24 घंटे से अधिक हिरासत अवैध, Delhi Court ने आरोपी को दी जमानत

Crude Oil ने बिगाड़ा खेल, भारत को लगा 19 अरब डॉलर का बड़ा झटका

Hanuman 2 Announced | हनुमान 2 का आधिकारिक ऐलान: द राइज ऑफ वानराज में तेजा सज्जा की जगह अब पंजा वैष्णव तेज संभालेंगे कमान