सरकार ने तेल क्षेत्रों के लिए बोली लगाने की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2020

नयी दिल्ली। देशव्यापी लॉकडाउन के चलते सरकार ने 11 तेल एवं गैस क्षेत्रों में खोज के लिए बोलियां जमा कराने की अंतिम तिथि को 30 जून तक बढ़ा दिया है। ये बोलियां पांचवे दौर की नीलामी में रखे गये क्षेत्रों के लिये मंगाई गईं हैं। खुले क्षेत्र आधारित लाइसेंसिंग नीति (ओएएलपी)के तहत पांचवे दौर की यह नीलामी जनवरी में शुरू की गयी थी और इसे 18 मार्च को बंद होना था। बाद में इसकी अंतिम तिथि बढ़ाकर 16 अप्रैल और फिर 10 जून की गयी। हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय (डीजीएच) ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘महत्वपूर्ण सूचना: कोविड-19 महामारी और उसके बाद लोगों के आवगमन प्रभावित होने को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ओएएलपी के तहत पांचवे दौर की नीलामी की आखिरी तारीख बढ़ाकर 30 जून कर दी है। यह निर्णय कई संभावित खरीदारों के अनुरोध पर लिया गया है।’’ इससे पहले सरकार ओएएलपी के चार दौर की नीलामी में 94 तेल एवं गैस ब्लॉक का आवंटन कर चुकी है। इसमें कुल क्षेत्रफल करीब 1,36,800 वर्ग किलोमीटर है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर